रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Logo
National

वंदे भारत एक्स्प्रेस से अहमदाबाद से सूरत जा रहे ओवैसी पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
वंदे भारत एक्स्प्रेस से अहमदाबाद से सूरत जा रहे ओवैसी पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव

वंदे भारत एक्स्प्रेस से अहमदाबाद से सूरत जा रहे ओवैसी पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव

N
डेस्क रिपोर्टर

अहमदाबाद। गुजरात में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर पथराव किया गया। कुछ असामाजिक तत्वों ने ओवैसी पर  पथराव उस दौरान किया गया है जब वो वंदे भारत एक्सप्रेस से अहमदाबाद से सूरत जा रहे थे। इस दौरान ट्रेन में उनके साथ पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। हालांकि हमले में ओवैसी बाल बाल बच गए । लेकिन ट्रेन की खिड़की के शीशे टूट गए । घटना को लेकर रेलवे प्रशासन ने जांच कराने की बात की ।


एक्सप्रेस पर जब हमला किया गया तब वह सूरत से करीब 20-25 किलोमीटर दूर थी।  हमले को लेकर सियासत गरमा गई है।  एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि चुनावों में प्रचार करने से रोकने के लिए पार्टी प्रमुख पर पत्थरबाजी जानबूझकर की गई ताकि चुनावों में हमारी पार्टी के नेताओं को रोका जा सके।


पार्टी प्रवक्ता वारिस पठान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज शाम जब हम, ओवैसी साहब , सबीर कबलीवाला साहब और AIMIM नेशनल की टीम अहमदाबाद से सूरत के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे थे तब कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर जोर से पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया।


वारिस पठान ने बताया कि एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी जिस कोच में यात्रा कर रहे थे वहां की खिड़की पत्थरबाजी से टूट गई है। वारिस पठान ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी आप पत्थर बरसा लो या आग बरसा लो, यह हक की आवाज न रुकी है और न रुकेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें