
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दीपों का त्योहार दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व है। हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार आज ही के दिन भगवान श्री राम 14 वर्षों का वनवास खत्म कर माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या नगरी पहुंचे थे। इस दिन पूरी अयोध्या दीपों से जगमगा उठी थी, यही कारण है कि आज के दिन सभी हिन्दू अपने-अपने घरों को दीपों और रौशनियों से सजाते है। लेकिन क्या आप को पता है कि हिंदुओं का यह प्रमुख त्योहार भारत के अलावा और किस-किस देश में मनाया जाता है? अगर नहीं तो आइए हम आप को बताते है और किस देश में दीपावली को धूमधाम से मनाया जाता है।
नेपाल
नेपाल भारत की साथ सीमा साझा करता है। दीपावली के दिन यहां भी दीपावली जैसा ही माहौल होता है। यहां दीपावली तिहाड़ नाम से जानी जाती है।
इंडोनेशिया
यहां पर भारतीयों की जनसंख्या कम है बावजूद यहां पर दीपावली मनाई जाती है। यहां के लोगों के लिए दीपावली बड़े त्योहार से कम नहीं होती। दीपावली के दिन बाकायदा यहां छुट्टी रहती है।
यूनाइटेड किंगडम
यूके के कई शहर जिनमें बर्मिंघम और लीसेस्टर मुख्य शहर है जहां दिवाली मनाई जाती है। यहां पर एक बड़ा समुदाय भारतीयों का है जिसके कारण कुछ हद तक दिवाली भारत जैसे मनाई जाती है।
त्रिनिदाद एंड टोबैगो
आपको जानकर हैरानी होगी की इस कैरेबियाई द्वीपों में ना सिर्फ दिवाली मनाई जाती है बल्कि रामलीला का भी मंचन किया जाता है।
मोरेशियस
यहां के बारे में आप को एक बात जानकर बड़ी हैरानी होगी कि इस देश में 50% जनसंख्या हिंदुओं की है। दीपावली का त्योहार यहां बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
फिजी
इस देश में भारतीयों की विशाल आबादी के कारण दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली के त्यौहार के दिन इस देश में सार्वजनिक अवकाश भी रहता है।
मलेशिया
मलेशिया में यह त्यौहार ग्रीन दिवाली के नाम से प्रसिद्ध है। इस दिन मलेशिया के लोग तिल से स्नान करते हैं। पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध होने के कारण पटाखे फोड़ने की मनाही है परंतु इस दिन मलेशिया के लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और तोहफे देते हैं।
श्रीलंका
दीपावली श्रीलंका में इसलिए खास है क्योंकि इसका जुड़ाव रामायण महाकाव्य से भी है। दीपावली के दिन यहां लोग अपने-अपने घरों में मिट्टी के दिए जलाते है। आपको बता दें कि श्रीलंका में आधी आबादी हिंदू है।
कनाडा
सभी जानते हैं कि कनाडा में कुछ आबादी पंजाबियों की भी है, इसलिए कनाडा को “मिनी पंजाब” भी कहा जाता है। इसीलिए भी कनाडा में दिवाली का त्यौहार बड़ी संख्या में मनाया जाता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

