बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

क्या देश में फिर बढ़ रहे है कोरोना के मामले?, जाने राजधानी दिल्ली का हाल

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
क्या देश में फिर बढ़ रहे है कोरोना के मामले?, जाने राजधानी दिल्ली का हाल

क्या देश में फिर बढ़ रहे है कोरोना के मामले?, जाने राजधानी दिल्ली का हाल

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। दिल्ली में माहामारी का कहर लगातार बढ़ते जा रहा है। यहां कोरोना के पॉजिटिविटी रेट में तीन गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक हफ्ते पहले जहां दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 1% से कम था, वहीं अब सोमवार को यह बढ़कर 2.7% हो गया हैं। बतादें कि बीते 24 घंटों में परीक्षण किए गए सिर्फ 5079 सैंपल्स में से दिल्ली में कोरोना वायरस के 137 नए केस दर्ज हुए है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह पॉजिटिविटी रेट कोरोना के मामलों में एक और उछाल ला सकता हैं। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि, जब तक हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम आ रही है, तब तक चिंता की बात नहीं है।


टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, दिल्ली में कोरोना की सकारात्मकता दर को देखते हुए डॉक्टरों ने कहा कि कोरोना के मामले फिर बढ़ सकते हैं, पर यह तब तक चिंता कि बात नहीं है, जब तक अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या नहीं बढ़ती। एम्स के डॉ. नीरज निश्चल ने बताया कि, कोरोना वायरस अभी भी वातावरण में मौजूद है। यही कारण है कि हम इसके कारण होने वाले संक्रमणों को देख रहे है। अगर कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती होने की दर कम होती है, तो यह बिल्कुल भी चिंता की बात नही है।  


वहीं अधिकारियों ने बताया कि, कोरोना के 447 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। एक प्रमुख निजी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि, मैंने बीते एक हफ्ते में कोरोना के कम से कम दो से तीन मामले ही देखे हैं, पर उनमें से ज्यादातर में हल्के लक्षण पाए गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं थी। आगे उन्होंने बताया कि, वैक्सीन से वायरस को रोकने में काफी मदद मिल रही है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें