शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

गर्मियों की छुट्टी बिताने का सोच रहे है और महंगाई से है परेशान तो कम बजट में जाएं यहां

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
गर्मियों की छुट्टी बिताने का सोच रहे है और महंगाई से है परेशान तो कम बजट में जाएं यहां

गर्मियों की छुट्टी बिताने का सोच रहे है और महंगाई से है परेशान तो कम बजट में जाएं यहां

N
डेस्क रिपोर्टर

गर्मियों का मौसम आते है, गर्मी की छुट्टी का इंतजार होने लगता है। गर्मी के मौसम में छुट्टियां बिताने के लिए आप कई ऐसी जगह जा सकते है जहां गर्मी से अपको राहत तो मिलेगी ही साथ ही आपको एक अच्छा माहौल भी देखने को मिलेगा। अगर आप कही घूमने जाने का सोच रहे है और आपके दिमाग में बढ़ती हुई महंगाई का डर सता रहा है। तो ऐसे में आप कहीं ऐसी जगह हॉलिडे एन्जॉय करने जा सकते है जहां का बजट कम हो। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप कम बजट में भी आसानी से अपनी छुट्टियां मनाने जा सकते है। फिर चाहे वो कपल हों या फिर फुल फैमली। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही चुनिंदा जगहों के बारे में जानकारी देंगे जहां आप कम पैसौ को खर्च कर अपनी छुट्टियां बिता सकते है। 


इन जगहों पर जाएं छुट्टियां मनाने


उदयपुर

उदयपुर बेहद ही खुबसूरत जगह है। यह राजस्थान में स्थित है, यह जगह ऐसी जो पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। इस शहर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां आप कम बजट में आसानी घूम कर आ सकते है। अगर आप किसी महंगे होटलों में नहीं रुकना चाहते हैं तो आप यहां कि संस्थाओं द्वारा धर्मशालाओं में भी रुक सकते है। यहां आपके ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे।


ऋषिकेश 

ऋषिकेश एक धार्मिक स्थल है पर ऋषिकेश छुट्टियां बिताने के लिहाज से भी काफी खुबसूरत जगह है। जिसके एडवेंचर करना पसंद है, उनके लिए ये जगह काफी अच्छी है। यहां कि राफ्टिंग काफी पॉपुलर है। इस खूबसूरत शहर की यात्रा करने के लिए आप बस का भी सफर कर सकते है। ऋषिकेश पहुंचने के लिए आपको पहले हरिद्वार आना पड़ेगा। वहां से बस या फिर शेयरिंग ऑटो से आप ऋषिकेश जा सकते है। 


वाराणसी 

काशी विश्वनाथ की नगरी कहने वाला शहर वाराणसी धार्मिक रूप से बेहद समृद्ध है। अगर आप कुछ हट कर घार्मिक यात्रा करने का सोच रहे है तो आप कम बजट में वाराणसी की यात्रा कर सकते हैं। ये जगह धार्मिक लिहाज से दुनिया कि सबसे पॉपुलर जगह है। इस शहर को विदेशी पर्यटकों की भी काफी पसंद आती है। यहां चाहे तो वाराणसी घाट पर होने वाली आरती का भी आप मजा ले सकते है। यहां पहुंचने का सबसे सस्ता रास्ता ट्रेन से जाना है। 


कसोल

प्राकृतिक रुप से देखा जाए तो कसोल बेहद खुबसूरत जगह है। यह सुंदरता से भरपूर है। इस शहर को अपनी ट्रेकिंग ट्रेल्स के चलते भी टूरिस्ट के बीच बेहद पसंद किया जाता है। इस हिल स्टेशन में घूमने के लिए लोग मार्च से जून के महीने तक बड़ी संख्या में लोग आते है। इसके साथ ही लोग यहां के शानदार मौसम का मजा लेते के लिए आते है। यहां पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले कुल्लू आना होगा इसके बाद कैब या फिर टैक्सी करके आप कसोल जा सकते है।  



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें