रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

नहीं रहे देश के पहले CDS बिपिन रावत, हेलीकॉप्टर क्रैश में हुआ निधन, पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कुन्नूर में सेना का Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 4 अफसरों की हुई मौत, CDS विपिन रावत भी थे मौजूद, देखिए वीडियो

कुन्नूर में सेना का Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 4 अफसरों की हुई मौत, CDS विपिन रावत भी थे मौजूद, देखिए वीडियो

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
चेन्नई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे सेना के Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर क्रैश में देश के सबसे पहले CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी का निधन हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल सभी लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया था। करीब 5 घंटों तक यह बताया जा रहा था कि जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत बाकी लोह बुरी तरह घायल हैं। जिसके बाद सभी की बारी-बारी से मौत की खबर आने लग गई।

दरअसल CDS बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ ऊटी में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी वक्त कुन्नूर में घने जंगल में यह हादसा हो गया है। जिज़ वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान उनके साथ हेलीकॉप्टर में 12 और लोग भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि हादसा की वजह घना जंगल और कम विजिबिलिटी है। खराब मौसम के चलते बादलों में विजिबिलिटी कम हो गई इस कारण हेलिकॉप्टर को कम ऊंचाई पर उड़ान भरनी पड़ी थी। लैंडिंग पॉइंट से दूरी कम होने की वजह से भी हेलिकॉप्टर काफी नीचे उड़ान उड़ रहा था। नीचे घने जंगल थे इसलिए क्रैश लैंडिंग भी फेल हो गई।

हेलिकॉप्टर में सवार इतने लोगों के नाम आए सामने
1. जनरल बिपिन रावत
2. मधुलिका रावत
3. ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर
4. ले. क. हरजिंदर सिंह
5. नायक गुरसेवक सिंह
6. नायक. जितेंद्र कुमार
7. लांस नायक विवेक कुमार
8. लांंस नायक बी. साई तेजा
9. हवलदार सतपाल
(इसके अलावा 5 और लोगों के नाम सामने आने बाकी हैं)

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें