N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Bollywood Actor Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) आज मुंबई आर्थर रोड जेल से रिहा हो गए। आर्यन अपने पिता शाहरुख के साथ अपने घर मन्नत पहुंचे इस दौरान फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। आर्यन खान ड्रग्स केस में आरोपी हैं। उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट से 1 लाख के मुचलके पर जमानत मिली है।
बेल की कॉपी नही मिल पाने से रिहाई में हुई देरी
शुक्रवार को तय वक्त के मुताबिक आर्थर रोड जेल प्रशासन को आर्यन खान की बेल के ऑर्डर की कॉपी नही मिल पाई थी उस कारण आर्यन खान की रिहाई एक रात के लिए और टल गई थी।
इन शर्तो का आर्यन को करना होगा पालन
- सबूतों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नही कर सकते।
- अपना पासपोर्ट स्पेशल कोर्ट के पास सरेंडर करना होगा।
- बिना कोर्ट की पूर्व अनुमिती के देश छोड़कर नहीं जा सकते।
- हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी के दफ्तर में हाजिरी लगानी होगी।
जूही चावला बनी आर्यन की ज़मानतदार
शाहरुख खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री जूही चावला ने आर्यन खान की जमानत ली है। दोनों के बीच पारिवारिक संबंध है, साथ ही दोनों आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के को-ओनर भी रहें हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

