N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दो साल तक कोरोना से लगी पाबंदियों में रहने के बाद अब धीरे धीरे सब पहले जैसा हो रहा है। कोरोना के मामले कम होने के बाद महामारी के कारण लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा दिए गए है। जिसके बाद एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की रौनक लोट आई है। वहीं इसी के साथ छोटे बच्चे बार-बार बीमार हो रहे है। ऐसे किसी एक राज्य या फिर जिले में नही हो रहा है। पूरे देश से ही बच्चों के बीमार पड़ने के मामले सामने आ रहे है।
डॉक्टरों का कहना है कि, बच्चों के बीमार होने के पीछे कोरोना वायरस सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं है। बच्चों की इम्युनिटी के कारण ऐसा हो रहा हैं। कोरोना के समय जो लॉकडाउन और पाबंदियां लगाई गई थी, जिसकी वजह से बच्चे ज्यादातर अपने अपने घरों में ही रहे थे और अब जब वो बाहर निकल रहे हैं तो बीमार पड़ रहे है। बच्चों की बॉडी को बाहर का वातावरण एडजस्ट करने में थोड़ा वक्त लग रहा है, यही कारण है जो बच्चों को बीमार कर रहा है।
कई बाल रोग विशेषज्ञों ने बातचीत के दौरान बताया कि बच्चों में सर्दी-खांसी, सांस की समस्याएं, वायरल संक्रमण, एलर्जी, पानी से होने वाली बीमारियों, और पाचन संबंधी परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। इस तरह की समस्याएं छोटे बच्चों में ज्यादा देखी जा रही हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

