नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। 27 जून, दिन सोमवार को असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद को उच्चतर माध्यमिक (HS) द्वितीय वर्ष या कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। इस बात की जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करके दी। बतादें कि, 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र असम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ahsec.assam.gov.in और resultsassam.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है।
बतादें कि, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा, “उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणाम 27 जून यानी सोमवार को सुबह 9 बजे घोषित किए जाने वाले है। मेरी शुभकामनाएं।” बता दें कि, कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम साइंस, कामर्स और आर्ट के रिजल्ट एक साथ ही आने वाले है। छात्र अपने रोल नंबर का यूज कर ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

