नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के कई राज्यों में प्री मानसून की बारिश हो रही है। असम में दोनों प्रमुख नदियों बराक ओर ब्रह्मपुत्र का जलस्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। जिसके कारण नए इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। वहीं राज्य में दिन पर दिन बाढ़ के हालात लगातार भयावह होते हुए दिखाई दे रहे है। आप इन तस्वीरों में बाढ़ से फैली हुई तबाही को देख सकते है।
.jpg)
भरी बारिश के चकतेअसम में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर होते जा रही है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, राज्य में बाढ़ से 12 और व्यक्तियों की जान जा चुकी है, वहीं 32 जिलों में 55 लाख लोग इससे प्रभावित हैं।
.jpg)
अधिकारियों ने आगे बताया कि, राज्य की दो प्रमुख नदियों बराक और ब्रह्मपुत्र का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण नए इलाकों में भी बाढ़ का पानी भरने लगा है।
.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ से होजाई में चार लोगों की जान जा चुकी है। जबकि बारपेटा और नलबाड़ी में तीन-तीन और कामरुप जिले में दो लोगों की मौत दर्ज की गई है। बतादें कि, राज्य में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 101 लोगों की मौत हो चुकी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

