
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोगों से उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आह्वान किया।
पीएम ने किया ट्वीट
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मतदान होगा। मैं सभी से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आह्वान करता हूं।"
3 राज्यों में आज मतदान
बतादें गोवा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सोमवार को शुरू हो गए है। इन सभी राज्यों में मौजूदा सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 403 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। आज यहां दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हुआ है। पहला चरण 10 फरवरी को आयोजित किया गया था।
10 को होगी मतगणना
उधर गोवा और उत्तराखंड की सभी 40 और 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा, वहीं उत्तर प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों पर आज मतदान शुरू हुआ है। मतगणना 10 मार्च को होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

