शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोआ में शुरू हुई वोटिंग

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोआ में शुरू हुई वोटिंग

Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोआ में शुरू हुई वोटिंग

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

लखनऊ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा के कुछ हिस्सों में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीनों राज्यों में मौजूदा सरकार है।  उत्तर प्रदेश में जहां सात चरणों में 403 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, वहीं आज सुबह से यहां दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया।  पहला चरण 10 फरवरी को आयोजित किया गया था।


यूपी में 55 और गोवा में 40 सीटों पर वोटिंग
जबकि गोवा में सभी 40 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमे मुरादाबाद, संभल, रामपुर, शाहजहांपुर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं और बरेली शामिल है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 586 उम्मीदवार मैदान में हैं। उधर उत्तराखंड में भी सुबह 8:00 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है।

ये दिग्गज यहां से लड़ेंगे चुनाव
निर्धारित मानदंडों के अनुसार, इन राज्यों में चुनाव प्रचार शनिवार (12 फरवरी) को शाम 6 बजे समाप्त हो गया, जिससे 48 घंटे की मौन अवधि की शुरुआत हुई। उत्तर प्रदेश चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। सिराथू से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ेंगे। वहीं गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकेलिम सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें