
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 के ताजा रुझानों ने कई राज्यों में सियासी तस्वीर बदल दी है। तमिलनाडु में नई पार्टी TVK ने सबको चौंका दिया है, जबकि केरल और असम में भी बड़े संकेत मिल रहे हैं।
तमिलनाडु में TVK का बड़ा धमाका
तमिलनाडु की 234 सीटों में से रुझानों में अभिनेता विजय की पार्टी TVK 109 सीटों पर आगे चल रही है। सिर्फ 2 साल पुरानी पार्टी का यह प्रदर्शन राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संकेत देता है, जिससे पारंपरिक दलों की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।
DMK तीसरे नंबर पर, AIADMK दूसरे स्थान पर
सत्ताधारी DMK सिर्फ 60 सीटों पर बढ़त बना पाई है, जबकि AIADMK 65 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन अपनी कोलाथुर सीट से पीछे चल रहे हैं, जो इस चुनाव का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
केरल में UDF की मजबूत वापसी
केरल की 140 सीटों में कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF 96 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं LDF को सिर्फ 41 सीटों पर बढ़त मिली है, जिससे साफ है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के संकेत काफी मजबूत हो गए हैं।
असम में BJP की मजबूत पकड़
असम की 126 सीटों में BJP 97 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस को 24 सीटों पर बढ़त मिल रही है। इन रुझानों के साथ हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।
पुडुचेरी में BJP गठबंधन आगे
पुडुचेरी की 30 सीटों में BJP गठबंधन 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस गठबंधन सिर्फ 6 सीटों पर आगे है, जिससे यहां भी BJP सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं।
कई राज्यों में CM अपनी सीटों पर पीछे
ताजा रुझानों में केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के मौजूदा मुख्यमंत्री अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। यह संकेत देता है कि इस बार मतदाताओं ने कई जगह बदलाव का मूड बना लिया है।
शाम को BJP मुख्यालय में जश्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 7 बजे BJP मुख्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

