शनिवार, 02 मई 2026
Logo
National

5 राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा के चुनाव, अब 10 मार्च को है नतीजों का इंतजार

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
5 राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा के चुनाव, अब 10 मार्च को है नतीजों का इंतजार

5 राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा के चुनाव, अब 10 मार्च को है नतीजों का इंतजार

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। यूपी के 7वें चरण के सात ही देश के 5 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी को इंतजार हैं 10 मार्च का, जिस दिन सभी पांचों राज्यों के नतीजे घोषित किए जाऐंगे। 


10 फरवरी से हुई थी मतदान की शुरुआत
देश के पांच राज्यों में मतदान की शुरुआत 10 फरवरी से हुई थी। 7 मार्च को यूपी में अंतिम चरण के साथ ही मतदान का कार्य पूरा हो चुका है। मतदान की शुरुआत उत्तरप्रदेश से हुई और आखिरी चरण भी यूपी चुनाव के साथ सम्पन्न हुआ। 

यूपी के 7 चरणों में 403 सीटों पर हुआ मतदान
उत्तरप्रदेश में विधानसभा की कुल सीटें 403 हैं। इन 403 सीटों के चुनाव 7 चरणों में सम्पन्न कराए गये। सबसे पहले 10 फरवरी को पहले चरण में 58 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए। इसके बाद दूसरे चरण में 14 फरवरी को 55 सीटों पर मतदान हुआ। तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर वोटिंग हुई। चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को 59 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए। 27 फरवरी को यूपी विधानसभा की 61 सीटों पर वोट डाले गए। तीन मार्च को 57 विधानसभा सीटों को लिए मतदान हुआ और सबसे आखिर में 7 मार्च को 54 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए। 

यूपी में 60 से 62 फीसदी के आसपास रहा वोटिंग परसेंटेज
यूपी विधानसभा के लिए 403 सीटों पर हुए मतदान का मत प्रतिशत 60 से 62 फीसदी के आसपास ही रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार मतदाताओं में वोटिंग के प्रति कम रुझान दिखा। अब इस वोटिंग परसेंटेज को लेकर राजनीतिक विश्लेषक अलग अलग तरह से गुणा गणित लगा रहे हैं। जिस तरह कहा जाता है कि अगर वोटिंग प्रतिशत ज्यादा होता है तो वो सत्ताधारी दल को फायदा पहुंचाता है और अगर मत प्रतिशत कम रहता है तो विपक्ष को इसका फायदा मिलता है, लेकिन जिस तरह की वोटिंग हुई वो न बहुत ज्यादा है और न ही बहुत कम, ऐसे में संभावाऐं व्यक्त की जा रही है कि मुकाबला कड़ा रहेगा।

गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में 14 फरवरी को डाले गए थे वोट
गोवा विधानसभा के लिए 14 फरवरी को एक ही चरण में वोट डाले गए थे। गोवा में विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं। वहीं पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए भी 14 फरवरी को ही मतदान हुआ था। उत्तराखंड में एक साथ वोटिंग सम्पन्न हुई थी। उत्तराखंड में 70 विधानसभा की सीटें हैं। यहां 14 फरवरी को एक साथ सभी सीटों के लिए वोट डाले गए थे। 

मणिपुर में दो चरणों में हुई वोटिंग
मणीपुर विधानसभा की अगर बात की जाए तो यहां दो चरणों में वोट डाले गए। मणिपुर में विधानसभा की कुल 60 सीटें है। यहां 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान हुआ। 

सभी राज्यों के एक साथ आऐंगे नतीजे
देश के पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे एक साथ आऐंगे। 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना शुरु होगी। और शाम तक सभी राज्यों की तस्वीर साफ हो जाऐगी कि आखिर किसी सरकार कहां बन रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें