बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

राष्ट्रकुल संसदीय संघ इंडिया रीजन के 8वें सम्मेलन में शामिल होने असम के गोवाहटी पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राष्ट्रकुल संसदीय संघ इंडिया रीजन के 8वें सम्मेलन में शामिल होने असम के गोवाहटी पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम

राष्ट्रकुल संसदीय संघ इंडिया रीजन के 8वें सम्मेलन में शामिल होने असम के गोवाहटी पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम

N
डेस्क रिपोर्टर

गोहाटी, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। असम के गोवाहटी में होने जा रहें राष्ट्रकुल संसदीय संघ इंडिया रीजन के 8वें सम्मेलन में मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के साथ विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह भाग ले रहें हैं। सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ भारत राज्य के सभी राज्य विधानसभा मंडलों के पीठासीन अधिकारी भी शामिल हो रहें हैं। 


आज से शुरु हुआ ये सम्मेलन दो दिन तक चलेगा। इस दो दिवसिय राष्ट्रकुल संसदीय संघ इंडिया रीजन के 8वें सम्मेलन में राष्ट्रीय विकास और सार्वजनिक कल्याण हेतु युवा शक्ति का उपयोग  एवं युवाओं को मुख्य केंद्रित नीतियों को मुख्यधारा में जोड़ने विचार मंथन किया जाएगा। दो दिवसिय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे  सभी पीठासीन अधिकारियों का गोहाटी में गर्म जोशी से फूल गुच्छ देकर स्वागत  किया गया। इस मौके पर सभी पीठासीन अधिकारियों ने एक मत से सदनों में कार्रवाई का संचालन सुचारु रुप से होने के साथ समय पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई हैं। इसके पहले 7वां सम्मेलन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया गया था। 

क्या हैं राष्ट्रकुल संसदीय संघ इंडिया (सीपीए)
राष्ट्रकुल संसदीय संघ की राष्ट्र मंडल देशों के विधान मंडलों में 180 शाखाएं हैं, जहां संसदीय लोकतंत्र हैं। इन सभी शाखाओं को भौगोलिक रुप से 9 राष्ट्र मंडलों में विभक्त किया गया हैं। सीपीए भारत क्षेत्र जो पहले सीपीए एशिया क्षेत्र में आता था । 7 सितम्बर 2014 को एक स्वतन्त्र क्षेत्र बनाया गया था । सीपीए भारत क्षेत्र में भारत की संसद और 30 राज्य/संघ शाखाएं हैं। सीपीए भारत में हर दो वर्ष में ऐसे सम्मेलनों का आयोजन किया जाता हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें