रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

प्रयागराज के कब्रिस्तान में अतीक और अशरफ को सुपुर्द-ए-खाक किया गया

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रयागराज के कब्रिस्तान में अतीक और अशरफ को सुपुर्द-ए-खाक किया गया

प्रयागराज के कब्रिस्तान में अतीक और अशरफ को सुपुर्द-ए-खाक किया गया

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

प्रयागराज। प्रयागराज में कसारी मसारी कब्रिस्तान में रविवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पुलिस ने अतीक के कुछ दूर के रिश्तेदारों और कुछ स्थानीय लोगों को कब्रिस्तान के अंदर जाने की अनुमति दी।


दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था, जिसके बाद दोनों को कब्रिस्तान ले जाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि अतीक को आठ गोलियां लगी थीं, जबकि अशरफ को छह गोलियां लगी थीं।


दोनों भाइयों को उसी कब्रिस्तान में दफनाया गया, जहां अतीक के बेटे असद सहित परिवार के अन्य सदस्यों को दफनाया गया था। असद गुरुवार को झांसी में मुठभेड़ में मारा गया था, उसे शनिवार को दफनाया गया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें