गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

सावधान! भारत में हुई ओमिक्रॉन वैरिएंट की एंट्री, कर्नाटक में 2 व्यक्ति मिले संक्रमित

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सावधान! भारत में हुई ओमिक्रॉन वैरिएंट की एंट्री, कर्नाटक में 2 व्यक्ति मिले संक्रमित
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दुनिया का सबसे खतरनाक कोरोना का वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत में दस्तक दे दी है। कर्नाटक में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 2 संक्रमित मिलने से पूरे देश मे हड़कंप मच गया है। जिन दोनों लोगों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है उनमें से एक कि उम्र 66 वर्ष है और दूसरे की 46 वर्ष। गुरुवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि देश में कोविड के नए स्‍ट्रेन ओमिक्रॉन के मामले की पुष्टि ने चिंता बढ़ा दी है। मंत्रालय ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है।


25 देशों में फैला ओमिक्रॉन
दअरसल डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को बताया था कि कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। यह वायरस अब तक 24 देशों में फैल चुका है। 24 देशों में फैल फैलाव 1 सप्ताह में हुआ है। अब आशंका जताई जा रही कि अगले 1 सप्ताह में यह वैरिएंट दुनिया के ज्यादातर देशों में पहुंच जाएगा। वहीं आज भारत में भी इसकी पुष्टि हो गई है। अब ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित देशों की संख्या बढ़ कर 25 हो गई है। 

30 देशों ने ट्रेवल बैन किया
बतादें  ओमिक्रॉन के डर से अब तक 30 देश ट्रेवल बैन कर चुके हैं। इन देशों ने अपनी सीमाएं भी सील कर दी है। जिन देशों में ओमिक्रॉनम पहुंच चुका है वह है : भारत, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बोत्सवाना,।कनाडा, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, हांगकांग, इजरायल, इटली, जापान, नीदरलैंड, नाइजीरिया, पुर्तगाल, रीयूनियन, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, स्वीडन, स्वीटजरलैंड और ब्रिटेन। 

24 नवंबर को आया था पहला केस
बता दें, अभी तक दुनिया में सबसे ज्यादा तबाही कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने मचाई है। WHO ने इसे भी VoC घोषित किया था। 24 नवंबर 2021 को नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का पहला केस दक्षिण अफ्रीका में निकला था। इसके बाद जर्मनी, UK, इजराइल, हांगकांग, बोत्सवाना, बेल्जियम और इटली में भी नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' की पहचान हुई है। जिसके बाद विश्व के कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने और वहां जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। 

'ओमिक्रॉन' वैरिएंट के लक्षण
ओमिक्रॉन से इंफेकडेड कई लोग एसिम्टोमेटिक यानी बिना लक्षण के भी होते है।
मांसपेशियों में दर्द और एक-दो दिन के लिए थकान महसूस होती है।
हालांकि अभी तक ओमिक्रॉन का कोई नया लक्षण नहीं मिला है।
गले मे दर्द, सिरदर्द, सांस लेने में समस्या, सीने में दर्द

तीसरी लहार आने की आशंका
एक्सपर्ट्स ने ओमिक्रॉन से तीसरी लहार आने की आशंका जताई है। यह डेल्टा के मुक़ाबके की ज्यादा गुना घातक है। पहचान होने से पहले ही ये वैरिएंट 32 बार म्युटेट हो चुका है। ये वैरिएंट डेल्टा से 7 गुना ज्यादा तेजी से फैल रहा है।
फिलहाल भारत में नए वैरिएंट के किसी भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। 

क्या सावधानी बरतें
  1. नए वेरिएंट से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉलस का पालन करना जरूरी।
  2. मास्क पहने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।
  3. सभी एक्सपोर्ट्स वैक्सीन लगाने की सलाह दे रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें