गुरुवार, 07 मई 2026
Logo
National

भागवत-मुलायम की तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, कांग्रेस बोली - 'नई सपा' में 'स' का मतलब संघवाद

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भागवत-मुलायम की तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, कांग्रेस बोली - 'नई सपा' में 'स' का मतलब संघवाद

भागवत-मुलायम की तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, कांग्रेस बोली - 'नई सपा' में 'स' का मतलब संघवाद

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में दो अलग-अलग विचारधारा के लोग दिखाई दे रहे हैं, पहले हैं संघ प्रमुख मोहन भागवत और दूसरे है सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव... फोटो उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की नातिन निहारिका के विवाह समारोह की है। जिसमें दोनों ही शिरकत करने पहुंचे थे, उसी बीच उनका फोटो क्लिक हुआ और वायरल हो गया।

 

 
 
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से यह फोटो डाला गया और कैप्शन लिखा गया कि तस्वीर बहुत कुछ बोलती है। दो अलग-अलग विचारधा के व्यक्तियों की वायरल हो रही इस तसवीर पर राजनीति होना तो लाजमी है। कांग्रेस ने भी इस फोटो को ट्वीट किया और लिखा कि" नई सपा" में 'स' का मतलब संघवाद है।

 
 
 
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यह कहते हुए नजर आते हैं कि कांग्रेस और भाजपा एक हैं, जिस तरीके से कांग्रेस ने शासन किया था भाजपा भी डरा कर उसी तरीके से शासन कर रही है। अब कांग्रेस ने यह फोटो ट्वीट कर अखिलेश को घेरने का मौका जरूर दे दिया है।

 
 
बतादें, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के निवास पर आयोजित इस विवाह समारोह के रिसेप्शन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री, सांसद के अलावा तमाम सरकारी अधिकारी शामिल हुए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें