शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
National

भारत जोड़ो यात्रा का समापन : मुझे कहा गया था, ग्रेनेड फेंका जाएगा, पर यहां के लोगों ने दिल खोलकर किया स्वागत- राहुल गांधी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भारत जोड़ो यात्रा का समापन : मुझे कहा गया था, ग्रेनेड फेंका जाएगा, पर यहां के लोगों ने दिल खोलकर किया स्वागत- राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा का समापन : मुझे कहा गया था, ग्रेनेड फेंका जाएगा, पर यहां के लोगों ने दिल खोलकर किया स्वागत- राहुल गांधी

N
डेस्क रिपोर्टर

श्रीनगर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर सोमवार को श्रीनगर में खत्म हो गई । भारी बर्फबारी के बीच राहुल ने कहा की मैं जब कश्मीर जा रहा था, तब लोगों ने मुझसे कहा कि पैदल चलने पर आप पर ग्रेनेड फेंका जाएगा । मैंने कहा कि 4 दिन चलूंगा । बदल दो इस सफेद टीशर्ट का रंग, लाल कर दो।  मगर लोगों ने मुझे ग्रेनेड नहीं, दिल खोलकर प्यार दिया।  कार्यक्रम के बाद राहुल ने बहन प्रियंका के साथ बर्फबारी का आनंद लिया । 145 दिनों में भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से होकर गुज़री। इस दौरान विवादित बयान और विभिन्न वर्गों के लोगों से राहुल की मुलाकात भी लगातार चर्चाओं में रही। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा ने कुल 3970 किलोमीटर की दूरी तय की।  शुरुआत 7 दिसंबर को कन्याकुमारी से हुई थी । राहुल ने यात्रा के समापन पर एक बार फिर यात्रा को गैर राजनीतिक बताया और कहा उन्होंने खुद को या कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि देश की जनता के लिए यात्रा की है। इस दौरान ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश की विधानसभा चुनाव हुए। उनकी चुनावों से दूरी को लेकर सवाल भी उठे। गुजरात में कांग्रेस हार गई वहीं हिमाचल में जीत मिली । अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया भी चली ।राहुल को अध्यक्ष बनने के लिए मनाने की कवायद हुई, पर वे नहीं माने और  यात्री बनी रहे। 


यात्रा के दौरान राहुल की सुरक्षा में हुई चूक

कश्मीर में भीड़ को संभालने के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटाए जाने का आरोप लगाते हुए राहुल ने यात्रा 1 दिन के लिए रोक दी, इस बीच भीड़ उनके करीब पहुंच गई थी।


कोविड का हवाला देकर यात्रा और रोकने को कहा गया

राजस्थान में यात्रा पहुंची थी कि चीन और दुनिया में एक बार फिर कोविड-19 के मामले बढ़ने लगी। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल को चिट्ठी लिखकर यात्रा रोकने की अपील की। इस पर राहुल ने कहा कि भाजपा यात्रा से डर गई है और कोविड का बहाना बना कर यात्रा रोकना चाहती है । वहीं यात्रा के दौरान पंजाब में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी सेवा दल के कार्यकर्ता की मौत हो गई थी।


मुलाकातों पर भी जमकर हुआ विवाद

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्याकुमारी में राहुल की विवादित ईसाई पादरी जॉर्ज  पुनैया से मुलाकात पर विवाद छिड़ गया था। केरल के कोच्चि में वीर सावरकर का चित्र यात्रा के पोस्टर पर आने पर कांग्रेस और भाजपा के बीच पुरानी बहस फिर जिंदा हो गई । जम्मू और कश्मीर में डोंगरा संगठन के नेता चौधरी लाल सिंह के यात्रा में जोड़ने का कांग्रेस की एक वर्ग ने विरोध किया । क्योंकि कठुआ दुष्कर्म के आरोपियों को चौधरी लाल सिंह के समर्थन के कारण नाराजगी थी।


टी शर्ट, दाढ़ी पर भी जमकर हुई टिप्पणी

भाजपा ने लगातार यात्रा को निशाना बनाया। राहुल की 41000 रुपये की ब्रांडेड टी शर्ट को लेकर हमला किया गया। सर्दी के बीच टीशर्ट पहनने को लेकर काफी चर्चा में रहे । राहुल ने मध्य प्रदेश में ठंड से छोटी बच्चियों को देखने के बाद ठंड को झेलने का मन बनाने की बात कही । असम सीएम हेमंता विश्वास शर्मा ने उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी पर उन्हें इराक में मारे गए तानाशाह सद्दाम हुसैन की तरह बताया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें