सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

भोपाल। बीजपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। पीएम ने लिखा, 'मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी है कि, लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिया जाएगा। मैंने उनसे बात की और उन्हें बधाई दी है, वे हमारे समय के सबसे सम्मानित स्टेट्समैन हैं। देश के विकास के लिए उनका योगदान कोई भूल नहीं सकता। पीएम ने कहा है कि, उन्होंने जमीनी स्तर से काम शुरू किया था और वे देश के उपप्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। 


एक जनर डालते हैं लालकृष्ण आडवाणी के राजनीतिक सफर पर

आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ।

2002 से 2004 के बीच वाजपेयी की सरकार में 7वें उप-प्रधानमंत्री रहे।

इससे पहले 1998 से 2004 के बीच NDA सरकार में गृहमंत्री रहे।

राजनीतिक करियर की शुरुआत 1942 में हुई।

आडवाणी ने आरएसएस के वालंटियर के तौर पर राजनीति शुरू की थी।

1970 से 1972 तक जनसंघ की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे।

1973 से 1977 तक जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

1970 से 1989 तक चार बार राज्यसभा के सदस्य रहे।

1977 में जनता पार्टी के महासचिव रहे।

1977 से 1979 तक सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे।

1986-91 और 1993-98 और 2004-05 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

1989 में 9वीं लोकसभा के लिए दिल्ली से सांसद चुने गए।

1989-91 तक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे।

1991, 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में गांधीनगर से लोकसभा सांसद चुने गए।

1998 से लेकर 2004 तक एनडीए सरकार में गृह मंत्री रहे।

अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 2002 से 2004 तक उप प्रधानमंत्री।

2015 में पद्म विभूषण मिला।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें