शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, 15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगेगी कोरोना की वैक्सीन, फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगेगा बूस्टर डोज

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, 15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगेगी कोरोना की वैक्सीन, फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगेगा बूस्टर डोज

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, 15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगेगी कोरोना की वैक्सीन, फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगेगा बूस्टर डोज

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत में अब 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के 8 करोड़ बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों (फ्रंट लाइन वर्कर्स) को बूस्टर डोज भी लगाया जाएगा। देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान किया है। 


3 जनवरी से बच्चों को लगेगी वैक्सीन
3 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी, वहीं फ्रंट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज 10 जनवरी 2022 से लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने बताया कि, वह लोग जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित उन्हें भी डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाया जाएगा। पीएम ने ये भी बताया कि देश में जल्द ही नेजल वैक्सीन और दुनिया की पहली DNA वैक्सीन लगाना भी शुरू किया जाएगा। 

सतर्क रहें और मास्क का उपयोग करें
राष्ट्र के नाम प्रधानमंत्री का यह संबोधन कोरोना के नए Omicron वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच आया है। अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भर के कई देशों में Omicron वैरिएंट के कारण कोरोना के मामलों में अचानक उछाल आया है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने, मास्क का उपयोग करने और हाथों को नियमित रूप से साफ करने का आग्रह किया।

कई देशों में बढ़े कोरोना के मामले
उन्होंने कहा, दुनिया के कई देशों में कोविड के नए Omicron वैरिएंट के कारण संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। मैं सभी से अपील करता हूं कि घबराएं नहीं बल्कि सतर्क रहें और मास्क का उपयोग करें और हाथों को नियमित रूप से साफ करें। 

देश में 4 लाख ऑक्सीजन सिलेंडर वितरित किए
कोरोना मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए केंद्र की तैयारी के बारे में बताते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत में 18 लाख आइसोलेशन बेड, 5 लाख ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, 1.40 लाख आईसीयू बेड, 90 हजार पीडियाट्रिक आईसीयू और गैर-आईसीयू बेड हैं।  उन्होंने कहा, हमारे पास 3 हजार से अधिक काम कर रहे पीएसए ऑक्सीजन प्लांट हैं। उन्होंने बताया कि, पूरे देश में 4 लाख ऑक्सीजन सिलेंडर वितरित किए गए हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें