N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के घटते हुए मामलों के बीच बार फिर देश में बुधवार (16 फरवरी) को कोरोना के नए मामलों में तेजी देखी गई। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30,615 नए मामले दर्ज किए गए है। इन मामलों को अगर कल से तुलना करे तो इनमे 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अब तक देश में कोरोना के 4,27,23,558 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 15 फरवरी को कोरोना के 27,409 नए मामले आए थे जबकि 347 संक्रमितों की मौत हुई थी। वहीं इससे एक दिन पहले कोरोना के 34,113 नए मामले दर्ज किए गए थे और 346 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में मंगलवार (15फरवरी) को कोरोना के 586 नए केस सामने आए, तो 4 लोगों ने इससे अपनी जान गवा दी।
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार (15 फरवरी) के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं बुधवार को 82,988 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। बुधवार(16 फरवरी) को कोरोना से मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 514 रहीं। फिलहाल देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 3,70, 240 तक पहुंच चुकी है। इसका दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.45 प्रतिशत रहा। बतादें कि अब तक कोरोना से 4,18,43,446 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में 173.86 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक लग चुकी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

