
वाराणसी, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में आज सर्वे का काम पूरा हो गया है। हिन्दू पक्ष ने मस्जिद के अंदर शिवलिंग मिलने का दावा किया है। जिसके बाद कोर्ट ने जिलाधिकारी को शिवलिंग मिलने वाली जगह को तुरंत सील करने और वहां किसी को न जाने देने का आदेश सुनाया। जिला प्रशासन और सीआरपीएफ को इसकी जिम्मेदारी दी है।

बता दें कि सर्वे के बाद हिंदू पक्ष के वकील विष्षु जैन ने दावा किया है कि ज्ञानवापी में 8 मीटर व्यास की शिवलिंग मिली है। जिस तालाब में वाजू करते थे उस तालाब में ये शिवलिंग है। मस्जिद में मिले शिवलिंग की सुरक्षा को लेकर वादी पक्ष के वकील विष्णु जैन कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए शिवलिंग की सुरक्षा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने पूरे स्थान को सीज करने का आदेश दिया है।
जानकारी मिली है कि, नंदी के ठीक सामने ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर वजू खाने में शिवलिंग मिला है। वजू खाने का पहले पानी खाली कराया गया। बताया गया कि जैसे ही शिवलिंग मिला, परिसर में हर-हर महादेव का नारा लगने लगे। वहीं मुस्लिम पक्ष ने किसी भी तरीके के दावों को बेबुनियाद बताया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

