सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलान

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलान

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। केंद्री की भाजपा सरकार ने आज बड़ा एलान किया है। सरकार ने शुक्रवार को तीन सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया है, इनमे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व पीवी नरसिंहा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें