सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में होगी ‘Half Day’ वर्किंग

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में होगी ‘Half Day’ वर्किंग

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में होगी ‘Half Day’ वर्किंग

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बता दे कि लोगों के दवारा देखी जा रही राम भक्ति के चलते प्राण प्रतिष्ठान के ख़ास दिन पर मोदी सरकार ने सरकारी दफ्तरों में ‘Half Day‘ कवर्किंग का फैसला लिया है। वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठान को देखते हुए 22 जनवरी को सभी केंद्र सरकार के कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।

इस बीच एक और बड़ी खबर यह भी सामने आ रही है कि राम मंदिर के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी 21 जनवरी की रात में ही लखनऊ पहुंच सकते हैं। उसके बाद वे 22 जनवरी को सुबह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले सरयू नदी में स्नान करेंगे। स्नान के बाद पीएम सरयू नदी से कलश में जल भरकर राम की पेड़ी पर नागेश्वरनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे।

इसके पश्चात् माता सीता की कुलदेवी छोटी देवकाली मंदिर के लिए रवाना होंगे वहां पूजन अर्चन करने के बाद मोदी हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन करेंगे और फिर रामजन्मभूमि परिसर में अपनी एंट्री कर भगवान् श्री राम का आगमन करेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें