शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा, शहरों से ज्यादा गांव में है इंटरनेट यूजर, 2019 की तुलना में गांव में 45 फ़ीसदी बढ़े यूजर्स

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा, शहरों से ज्यादा गांव में है इंटरनेट यूजर, 2019 की तुलना में गांव में 45 फ़ीसदी बढ़े यूजर्स

सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा, शहरों से ज्यादा गांव में है इंटरनेट यूजर, 2019 की तुलना में गांव में 45 फ़ीसदी बढ़े यूजर्स

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। 2019 की तुलना में गांव में इंटरनेट का प्रयोग करने वालों में 45% की वृद्धि हुई है। इसमें सबसे ज्यादा उपयोगकर्ता महिलाएं हैं। 2019 के बाद इनकी संख्या 61% तक बढ़ गई है, जबकि पुरुष की संख्या 24% तक बढ़ी है। 

ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट का उपयोग करने वाली हर तीन में से एक महिला सक्रिय उपयोगकरता है। हालांकि 60% ग्रामीण आबादी अब भी इंटरनेट से दूर है। डाटा और मार्केट रिसर्च करने वाली फर्म नीलसन इंडिया द्वारा कराए गए भारत 2.0 इंटरनेट अध्ययन के अनुसार देशभर में दिसंबर 2021 में 2 साल से अधिक उम्र के सभी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 64.6 करोड़ थी, लेकिन अब सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के मामले में ग्रामीण भारत शहरी इलाकों से आगे नजर आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 35.2 करोड़ इंटरनेट के उपयोगकरता है। इसकी संख्या शहरी भारत की तुलना में करीब 20 फ़ीसदी ज्यादा है। इधर शहरी इलाकों में सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 29.4 करोड़ है। फर्म ने देश भर के 27900 घरों के 1.10 लाख सदस्यों को इस सर्वे में शामिल किया था। ये सर्वे सितंबर 2021 से दिसंबर 2021 तक किया गया।

डिजिटल बन रहा इंडिया
  1. सस्ते स्मार्टफोन और किफायती मोबाइल डाटा की उपलब्धता के साथ डिजिटल ढांचे को मजबूत बनाने के सरकार के प्रयास से इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ा है।
  2. हमारा देश उन देशों की टॉप लिस्ट में शामिल है जहां डाटा की कीमत सबसे कम है, जिसकी वजह से भी इंटरनेट की पहुंच बढ़ी है। इन सभी वजह से देश में तेजी से इंटरनेट का प्रसार हुआ है।
  3. इस साल 5जी शुरू होने की भी उम्मीद है, जिससे कुछ क्षेत्रों में काफी तेजी देखी जा सकती है।
  4. सरकार डिजिटल एजेंडा पर काफी सक्रियता से काम कर रही है और काफी संख्या में ग्राम पंचायतों को इंटरनेट के दायरे में लाया जा रहा है। सरकार के प्रयास का लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
 
इंटरनेट का सबसे ज्यादा उपयोग
भारत में इंटरनेट का सबसे ज्यादा यूज सोशल नेटवर्किंग और चैटिंग के लिए होता है। वीडियो देखना और ऑनलाइन म्यूजिक सुनना इंटरनेट के टॉप 5 यूजेज में शामिल है। ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट के मामले में शहरी आबादी गांव से आगे है।

12 साल से ऊपर के 59 करोड़ इंटरनेट यूजर
सर्वे के अनुसार 59.2 करोड़ सकरी इंटरनेट उपयोगकर्ता 12 साल से ऊपर के हैं। 2019 की तुलना में इस आयु वर्ग के इंटरनेट यूजर की संख्या में करीब 37 फ़ीसदी वृद्धि हुई है। ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट यूजर्स की वृद्धि दर 45% रही, वहीं शहरों में यह वृद्धि 28% दर्ज हुई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें