गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

17 अगस्त को भाजपा की बड़ी बैठक, नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना

14 अग, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
17 अगस्त को भाजपा की बड़ी बैठक, नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना

17 अगस्त को भाजपा की बड़ी बैठक, नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी बैठक 17 अगस्त को होने जा रही है। इस दौरान पार्टी के सदस्यता अभियान को अंतिम रूप दिया जाएगा। नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले यह अभियान पूरा किया जाएगा। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न राज्यों में पार्टी संगठन के प्रभारी महासचिव और प्रदेशों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। 


लंबे समय से चर्चा है कि अध्यक्ष के औपचारिक चुनाव से पहले भाजपा एक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में कैबिनेट मंत्री बना दिया गया था। इसके बाद से ही पार्टी की एक व्यक्ति एक पद की परंपरा के तहत उनकी जगह किसी और को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है।


2019 के लोकसभा चुनाव के बाद नड्डा को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किया गया था। इससे साफ हो गया था कि उन्हें तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के स्थान पर नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, इस बार नए अध्यक्ष को लेकर अभी कुछ स्पष्टता नहीं है। नड्डा को पहली बार जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्हें औपचारिक रूप से जनवरी 2020 में अध्यक्ष चुना गया था। भाजपा के अध्यक्ष पारंपरिक रूप से आम सहमति से चुने जाते रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें