शुक्रवार, 29 मई 2026
Logo
National

बड़ी खबर: उत्‍तरकाशी में लगे भूकंप के झटके, भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 4.1 मापी गई

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बड़ी खबर: उत्‍तरकाशी में लगे भूकंप के झटके, भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 4.1 मापी गई

बड़ी खबर: उत्‍तरकाशी में लगे भूकंप के झटके, भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 4.1 मापी गई

N
डेस्क रिपोर्टर
उत्‍तरकाशी, न्यूज वर्ल्ड डेस्क।  उत्‍तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में शनिवार कि सुबह 5 बजे (आज) भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल 4.1 मापी गई है। सुबह सुबह भूकंप के झटके महसूस करने से स्‍थानीय लोग दहशत में आ गए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 5 बज कर 3 मिनट  पर महसूस किए गए। न्‍यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भूकंप के तेज झटके प्रदेश के उत्‍तरकाशी जिले के लोगों ने महसूस किए है। फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान कि  सूचना नहीं मिली है। 
 

इससे पहले भी आ चुके है भूकंप के झटके
जनवरी में इससे पहले उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सुबह के वक्त भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसमे रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता कम मापी गई थी। जिसे सही से महसूस भी नहीं किया जा सका था। उस वक्‍त भूकंपन की तीव्रता  2.5 मापी गई थी। तब भूकंप के झटके सुबह 6:17 बजे बागेश्‍वर जिले के कपकोट, गरुड़, बागेश्वर, काफलीगैर, कांडा आदि क्षेत्रों में मेहसूस किए गए थे। ठंड कि वजह से लोग अपने घरों में थे। वहीं कुछ जगह पर मकान में कंपन आने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। केंद्र को जब भूकंप का पता नहीं चल पाया था। विशेषज्ञों ने जानकारी दी थी कि,  भूकंप धरती की सतह से 10 मीटर नीचे था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें