शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

Big News : दिल्ली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

01 मई, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Big News : दिल्ली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Big News : दिल्ली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

दिल्ली में बुधवार सुबह कई स्कूलों में बम की खबर के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बम की कॉल के बाद तुरंत दमकल को कॉल किया गया जहां से मौके पर दमकल की गाड़ियां, दिल्ली पुलिस और एंटी बम स्क्वाड के लोग पहुंचे। फिलहाल पूरी स्कूल की तलाशी ली जा रही है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल के बच्चों को घर वापस भेजा गया है। नोएडा के एक स्कूल में भी बम की धमकी मिली है।

 

पहली सूचना दिल्ली के द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल से सामने आई थी जहां जहां पर बम की खबर मिली थी। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्चों को घर वापस भेज दिया। वहीं सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर बम स्क्वॉड पहुंचा है। पूरे स्कूल की तलाशी ली जा रही है। वहीं दूसरा मामला पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल का है। यहां से भी बच्चों को वापस भेजा गया है।

दिल्ली के बाद नोएडा डीपीएस में भी बम की धमकी मिली है जिसके बाद सभी डीपीएस स्कूलों की छुट्टी कराई गई है। इसके लिए प्रिंसिपल की ओर से सभी बच्चों के पैरेंट्स को मैसेज भेजा गया है जिसमें स्कूल की छुट्टी कराए जाने की खबर दी गई है। नोएडा के सभी डीपीएस स्कूलों में पुलिस फोर्स भेजी गई है और स्कूलों की बारीकी से जांच की जा रही है।

दिल्ली नोएडा के इन स्कूलों में मिली बम की खबर

डीपीएस द्वारका
डीपीएस वसंत विहार
डीपीएस नोएडा
दिल्ली संस्कृति स्कूल
अमेटी पुष्प विहार
मदर मैरी मयूर विहार
ग्रेटर नोएडा डीपीएस

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें