N
डेस्क रिपोर्टर
भोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। मालेगांव बम धमाके में आरोपी भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बड़ी राहत मिली है। एनआईए की विशेष कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक गवाह अपने बयान से पलट गया है। माना जा रहा है कि यह गवाही मालेगांव बम धमाके और साध्वी प्रज्ञा को लेकर काफी अहम थी। गवाह ने एनआईए को दिए बयान में साध्वी के खिलाफ आरोप लगाए थे। यह बयान एनआईए ने कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद कई बार सुनवाई चलती रही, लेकिन आज गवाह सुनवाई के दौरान पलट गया।
जानकारी के मुताबिक अब तक करीब 16 गवाह मालेगांव बम धमाके से जुड़े हुए मामले में पलट चुके हैं। एनआईए को उम्मीद थी कि इस गवाही के बाद आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कोर्ट आदेश करेगा, लेकिन सुनवाई के दौरान गवाह अपने बयान से पलट गया।
हालांकि एनआईए की विशेष अदालत ने कई बार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को नोटिस जारी किया गया था। इसके पीछे कारण था कि साध्वी ने अपनी गंभीर बीमारी का हवाला दिया था और पिछले 3 महीने से कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुई थी। इस पर एनआईए ने अर्जी लगाई थी कि सभी को कोर्ट में पेश करने के लिए तलब किया जाए जिससे मालेगांव बम धमाके से जुड़े हुए साक्ष्य और गवाहों को प्रस्तुत किया जा सके। बता दें कि साल 2008 में हुए मालेगांव बम धमाके में मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बनाया गया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

