रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Logo
National

दीवाली की रात रांची में हुआ बड़ा हसदा, दीए से बस में लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दीवाली की रात रांची में हुआ बड़ा हसदा, दीए से बस में लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर की हुई मौत

दीवाली की रात रांची में हुआ बड़ा हसदा, दीए से बस में लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
रांची, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दीपावली की रात जहां हर कोई दीपों के त्योहार में मगन्य था वहीं रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड पर एक मूनलाइट नामक बस में अचानक से आग लग गई। यहां आग लगने के कारण   बस में सो रहे दो लोगों की जल कर मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में की गई है। इन दोनों व्यक्ति को बस का ड्राइवर और खलासी बताया गया हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात घटी। फिलहाल इस मामले की जांच खादगढ़ा टीओपी कर रहे है। यह बस रांची से सिमडेगा मार्ग पर चलती थी। पुलिस के अनुसार दीपावली की रात दीया जला कर बस में रखने के कारण इसमें आग लगी है।

बतादें कि, बस स्टॉप पर खड़ी बस में दिवाली की रात पूजा करने के बाद ड्राइवर मदन और खलासी इब्राहिम दीया जलाकर बस के अंदर ही सो गए थे। वहीं इन दियों से बस में आग लग गयी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते इन लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।  जिसमे बस में सो रहें ड्राइवर और खलासी दोनो ही जिंदा जल गए। वहीं बस में आग लगे देखने के बाद  कुछ लोगों ने फोरन पुलिस को सूचना दी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें