सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

बिहार के शिक्षा मंत्री और जल संसाधन मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, अन्य मंत्रियों ने भी करवाई जांच

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बिहार के शिक्षा मंत्री और जल संसाधन मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, अन्य मंत्रियों ने भी करवाई जांच

बिहार के शिक्षा मंत्री और जल संसाधन मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, अन्य मंत्रियों ने भी करवाई जांच

N
डेस्क रिपोर्टर
पटना, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में जहां कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी बीच बिहार की राजधानी पटना से कोरोना को लेकर बड़ी खबर समाने आई है। बिहार मंत्रिमंडल के 2 मंत्री कोरोना को चपेट में आ गए है।  बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और प्रदेश के जल संसाधन मंत्री संजय झा कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 

बतादें कि,  बिहार कैबिनेट के 2 वरिष्‍ठ मंत्रियों के संक्रमित पाए जाने के तुरंत बाद अन्य मंत्रियों ने भी कोरोना की जांच करवाई है। वहीं कैबिनेट के 2 वरिष्‍ठ मंत्रियों के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया है। इन मंत्रियों के संपर्क में आए सभी नेताओं और मंत्रियों के लिए कोरोना की जांच कराना बेहद जरूरी हो गया है, ताकि इससे संक्रमण के बारे में वक्त रहते पता चल पाए। बतादें कि, देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों ने गति पकड़ ली है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें