
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskपुणे, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (CII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदार पूनावाला ने मंगलवार को कहा कि महामारी के अंत तक पहुंचने के लिए, अरबों लोगों को तेज गति से टीकाकरण की आवश्यकता है। पूनावाला ने कहा, कोविड वैक्सीन की आपूर्ति अब कोई बाधा नहीं है और हम मांगों को पूरा करने के लिए पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर जगह पर हैं। पूनावाला ने मंगलवार को विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा आयोजित 'वैक्सीन इक्विटी की चुनौती का सामना' पर एक सत्र में यह बात कही।
पूनावाला ने कहा कि सभी सरकारों को निर्यात प्रतिबंधों पर समझौतों के लिए एक साथ आना चाहिए जो महामारी से बेहतर तरीके से निपटने में मदद कर सकें। उन्होंने यात्रा और आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए वैक्सीन प्रमाणपत्रों के लिए एक केंद्रीकृत नियामक निकाय स्थापित करने की भी जोरदार वकालत की। पूनावाला ने स्वीकार किया कि उनकी CII, जो कोविशील्ड का निर्माण कर रही है, को पिछले साल उत्पादन में कटौती करनी पड़ी थी, लेकिन इस साल की पहली तिमाही में वो अफ्रीकी महाद्वीप को कोवैक्स के एक अरब से अधिक डोज की आपूर्ति कर सकते है।
डब्ल्यूएचओ स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक माइकल रयान ने कहा कि वैक्सीन की महत्वपूर्ण भूमिका है। वैक्सीन के बिना इस महामारी को खत्म करने का कोई और तरीका नहीं है। पैनलिस्टों ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का तेजी से विकास एक वैज्ञानिक उपलब्धि थी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

