
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की दो अहम सीट कैसरगंज और राय बरेली की सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, पार्टी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दिनेश सिंह को टिकट दिया है। इस बात के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि बीजेपी कैसरगंज में मौजूदा सांसद बृज भूषण शरण सिंह का टिकट काट सकती है। गुरुवार को यह खबर भी सामने आई थी कि बीजेपी हाईकमान ने कैसरगंज लोकसभा को लेकर बृजभूषण शरण सिंह के बातचीत की। जिसके बाद अब टिकट का ऐलान किया गया है।

पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

