
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क।भारतीय जनता पार्टी 1990 के बाद से राज्यसभा में 100 का आंकड़ा छूने वाली पहली पार्टी बन गई है। गुरुवार को हुए चुनाव में असम, त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। इसके बाद भाजपा पहली बार राज्यसभा में 101 सदस्य होने की उपलब्धि पर पहुंच गई है।
ऊपरी सदन में 32 साल बाद किसी पार्टी ने इस आंकड़े को हासिल किया है। हाल ही में 6 राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव हुआ, इसमें असम में 2 सीट, हिमाचल प्रदेश में एक, केरल में तीन, नागालैंड में एक ,त्रिपुरा में एक और पंजाब में 5 सीटें शामिल है। भाजपा ने पंजाब से अपनी एक सीट खो दी है, लेकिन नॉर्थ ईस्ट के 3 राज्यों और हिमाचल प्रदेश से एक-एक सीट पर जीत हासिल की।
हालांकि राज्यसभा की वेबसाइट ने अभी तक ने दिल्ली की नोटिफिकेशन जारी नहीं की है। वर्तमान में भाजपा के सदस्यों की संख्या 97 है। हाल ही में हुए चुनाव में उसे 4 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसके बाद राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 101 पहुंच जाएगी। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए के पास अब राज्यसभा में 117 सदस्य हैं।
बता दें कि राज्यसभा में कुल 245 सदस्य हैं और बहुमत का आंकड़ा 123 होता है। भाजपा धीरे-धीरे बहुमत की ओर बढ़ रही है। 2014 में राज्यसभा में भाजपा की सीटें 55 थी और तब से लगातार बढ़ रही है, क्योंकि पार्टी ने कई राज्यों में सत्ता हासिल की है। 1988 में कांग्रेस के पास 108 सदस्य थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

