रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक देर रात हुई सम्पन्न, 40 नामों की सूची एक-दो दिन में हो सकती है जारी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
 बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक देर रात हुई सम्पन्न, 40 नामों की सूची एक-दो दिन में हो सकती है जारी

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक देर रात हुई सम्पन्न, 40 नामों की सूची एक-दो दिन में हो सकती है जारी

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की एक बैठक कल देर रात नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची के नामों को फाइनल किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में लगभग 40 नाम पर सहमति बन गई है जिसकी घोषणा अब कभी भी हो सकती है।


भाजपा मुख्यालय में संपन्न बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के अलावा भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, भाजपा के मध्य प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य नेता शामिल हुए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल जिन सीटों पर फाइनल चर्चा हो गई है उनमें अधिकांश वे सिट हैं जो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है।


बता दे कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक पखवाड़े पहले 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई थी और यह माना जा रहा है की दूसरी सूची आज या कल में जारी हो जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें