
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। बीजेपी मुख्यालय में हुई ये बैठक रात साढ़े 11 बजे तक चली। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद हुए। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक रात साढ़े ग्यारह तक चली इस बैठक में उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर मंथन हुआ। ऐसी चर्चा है कि बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट मंगलवार या बुधवार को जारी हो सकती है।
बतादें इससे पहले बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 फरवरी को हुई थी। इसके अगले दिन पार्टी ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। पहली सूची में प्रधानमंत्री मोदी (वाराणसी), शाह (गांधीनगर) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ) के नाम भी शामिल थे। इस सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल थे जबकि तीन मंत्रियों के टिकट काट दिए गए थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

