
नई दिल्ली। बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक आज यानी बुधवार को शा 6 बजे होगी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी दफ्तर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत तमाम बड़े नेताओं के भी पहुंचने की संभावना है। बैठक में बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा, हरियाणा और पंजाब की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। बैठक में इन राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इससे पहले बीजेपी ने 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट जारी की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर कमेटी की बैठक में भाजपा दूसरी लिस्ट में जारी करने वाले नामों पर मंथन करेगी। इसके बाद पार्टी आगामी एक-दो दिन में लिस्ट जारी कर सकती है। 7 या 8 मार्च को भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आ सकती है।
इनका कट सकता है टिकट
माना जा रहा है कि पार्टी दूसरी लिस्ट में कई विवादित चेहरों से किनारा कर सकती है। इसमें पहला नाम यूपी के केशरगंज से सांसद बृजभूषण सिंह का है। बृजभूषण पर देश की महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इनके अलावा, वरुण गांधी और मेनका गांधी का टिकट भी कट सकता है। ये लंबे समय से पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

