मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

बीजेपी कोर ग्रुप बैठक : सीएम डॉ. मोहन यादव और वीड़ी शर्मा ने दिल्ली में शाह और नड्डा के साथ लोकसभा उम्मीदवारों के चयन को लेकर की चर्चा

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की गुरुवार को नई दिल्ली में बैठक होगी। इस दौरान कुल लोकसभा सीटों में से एक तिहाई पर उम्मीदवारों को लेकर अंतिम फैसला हो सकता है। वहीं बैठक से एक दिन पहले आज दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक हो रही है। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष समेत करीब 8 राज्यों के मुख्यमंत्री व पदाधिकारी शामिल हुई है।

बैठक में लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर बातचीत की जाएगी, ताकि 29 फरवरी को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले बीजेपी उम्मीदवारों के पैनल तैयार किया जा सके। इस मीटिंग में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, एमपी बीजेपी अध्यक्ष वीड़ी शर्मा, हितानंद शर्मा और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी मौजूद है।

सूत्रों की मानें तो आज बैठक में नए चेहरों को लेकर मंथन हो सकता है। कल देर रात भी भोपाल में बीजेपी नेताओं की एक बड़ी बैठक हुई थी जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित चुनाव समिति के सदस्य मौजूद थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें