बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Logo
National

भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने राहुल गांधी पर लगाया चुनाव आयोग को बदनाम करने का आरोप

12 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
GOOGLE

GOOGLE

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के हालिया बयानों को "संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश" करार दिया। तरुण चुघ ने कहा कि, "बिहार में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हुए 10 दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अब तक राहुल गांधी, कांग्रेस या INDI गठबंधन की ओर से एक भी दावा या आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है। इससे यह साफ हो जाता है कि इनका मकसद केवल सड़क पर हंगामा करके राजनीतिक लाभ लेना है।"

उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी बिना किसी ठोस सबूत के दोहरी वोटिंग का आरोप लगा रहे हैं और फर्जी दस्तावेज लहराकर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। यह न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला है, बल्कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की छवि को धूमिल करने की सुनियोजित साजिश है।"तरुण चुघ ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसका गठबंधन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं और भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा नेता ने राहुल गांधी से पूछा कि अगर उनके पास वास्तव में कोई प्रमाण है, तो वे उन्हें चुनाव आयोग के सामने पेश क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा कि जनता अब इन "राजनीतिक ड्रामों" को समझ चुकी है और 2024 की तरह आगामी चुनावों में भी कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें