
दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार ने महिला समृद्धि योजना को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत अप्रैल 2025 से पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की आर्थिक सहायता मिलेगी।
महिला समृद्धि योजना की मुख्य बातें
✅ ₹2500 प्रतिमाह की सहायता: हर परिवार से एक महिला को मिलेगा लाभ।
✅ 17-18 लाख महिलाएं होंगी लाभार्थी।
✅ कैबिनेट से नियम और शर्तें तय: जिन महिलाओं को पहले से कोई सरकारी पेंशन मिल रही है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
✅ अप्रैल 2025 से भुगतान शुरू।
✅ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार।
✅ बीपीएल कार्ड अनिवार्य।
✅ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन होगा।
योजना के लिए पात्रता और जरूरी दस्तावेज
न्यूनतम उम्र: 21 वर्ष
सालाना आय सीमा: ₹2.50 लाख तक
महत्वपूर्ण दस्तावेज:
➡️ दिल्ली का वोटर आईडी
➡️ आधार कार्ड
➡️पैन कार्ड
➡️बैंक खाता (आधार से लिंक)
➡️आय प्रमाण पत्र
➡️बीपीएल कार्ड (गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों के लिए)
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की योजना की घोषणा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली चुनाव 2025 के घोषणापत्र में इस योजना को शामिल किया गया था, जिसे अब लागू किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ₹5100 करोड़ का बजट मंजूर किया है।
सीएम रेखा गुप्ता का बयान
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह योजना दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए लाई गई है। साथ ही दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए 'पिंक पीसीआर' और 'पिंक पुलिस स्टेशन' बढ़ाने की भी योजना है। हर जिले में वन स्टॉप सेंटर बनाए जाएंगे और सार्वजनिक स्थानों पर 'पिंक टॉयलेट' स्थापित किए जाएंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

