
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में एनडीए के शानदार प्रदर्शन के बाद अब बारी है केंद्र में सरकार बनाने को लेकर समीकरण साधने की। ऐसा इसलिए भी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस आम चुनाव में 240 सीटें मिली हैं। यानी वह पूर्ण बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें पीछे है। ऐसे में अगर उसे अब सत्ता में वापसी करनी है तो एनडीए के घटक दल टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी) और जदयू (जनता दल यूनाइटेड) जैसे दलों पर निर्भर रहना होगा। इसी के तहत आज दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक बुलाई गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू इस बैठक में शामिल होने के लिए आज दिल्ली में हैं। हालाँकि नीतीश कुमार बार-बार पाला बदलने के लिए बदनाम हैं, वहीं टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू 2018 में एनडीए से बाहर चले गए थे और अब हाल के लोकसभा चुनावों से पहले उन्होंने फिर से भाजपा से हाथ मिला लिया।
नायडू ने रखी माँग
खबर है कि चंद्रबाबू नायडू बीजेपी को समर्थन देने के लिए अपनी पार्टी से लोकसभा अध्यक्ष और अपने हर तीन सांसद पर एक मंत्री पद की माँग कर सकते हैं। अगर वह हो गया तो नई सरकार में उनके कुल 5 केंद्रीय मंत्री हो सकते हैं। इस आम चुनाव में उनकी पार्टी ने कुल 16 लोकसभा सीटें जीती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नायडू ने अपनी पार्टी के लिए लोकसभा में अध्यक्ष पद की माँग भी की है।
नितीश की भी होगी अहम भूमिका
एनडीए की सरकार बनती है तो इसमें टीडीपी के साथ-साथ नीतीश कुमार की जेडीयू की भी अहम भूमिका होगा। लोकसभा चुनाव परिणाम के आने के बाद से ही जेडीयू और टीडीपी किस गठबंधन के साथ जाएगी, इसे लेकर तमाम अकटलें लगाई जाने लगी हैं। हालांकि, ये लगभग तय है कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पीएम मोदी के साथ खड़े रहेंगे और केंद्र में एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी। सरकार बनने से पहले तमाम समीकरणों पर चर्चा करने के लिए एनडीए ने अपने घटक दलों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं।
इंडी गठबंधन ने प्रदर्शन से चौकाया
बता दें, एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने दम पर 370 और अपने सहयोगियों के साथ 400 से अधिक लोकसभा सीटों का लक्ष्य रखा था, लेकिन वह पिछड़ गई। भाजपा ने 240 सीटें और एनडीए ने 292 सीटें जीती हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी इंडी गठबंधन भी अपनी अगली रणनीति तैयार करने के लिए एक बैठक आयोजित करेगा। ईसीआई के अनुसार देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं, जो 2009 के बाद से उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इंडी गठबंधन ने अपने मजबूत प्रदर्शन से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। देश भर में इंडी गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। वहीं भाजपा और एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने से रोकने के लिए इंडी गठबंधन के नेता नीतीश और नायडू दोनों से संपर्क कर सकते हैं।
5 लाख से अधिक वोटों से जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवारों की सूची
केंद्रीय मंत्री और गुना से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया
भाजपा के पंचमहल उम्मीदवार राजपालसिंह जादव
वडोदरा से बीजेपी उम्मीदवार हेमांग जोशी
भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा
मंदसौर से बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता
गौतमबुद्ध नगर से बीजेपी प्रत्याशी महेश शर्मा
बीजेपी के रायपुर प्रत्याशी बृजमोहन
रिकॉर्ड अंतर से जीतने वाले लोकसभा उम्मीदवारों की सूची
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 लाइवरू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार उम्मीदवारों सहित कम से कम पांच उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक जीत के अंतर के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां उन लोकसभा उम्मीदवारों की सूची दी गई है जिन्होंने रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की।
शंकर लालवानी (भाजपा)
रकीबुल हुसैन (कांग्रेस)
शिवराज सिंह चौहान (भाजपा)
सीआर पाटिल (भाजपा)
अमित शाह (भाजपा)
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

