
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी ने 'मोदी का परिवार' मुहिम शुरू कर दी है… आज तेलंगाना के अदिलाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षियों ने मेरे परिवार को लेकर मुझ पर निशाना साधा, लेकिन अब पूरा देश बोल रहा है कि मैं हू मोदी का परिवार। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह सहित पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने अपने एक्स के बायो में 'मोदी का परिवार' लिख दिया है।
बीजेपी ने इस स्लोगन को अब एक कैंपेन बना दिया है, जैसा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में ‘मैं भी चौकीदार’ को पार्टी ने बनाया था। धीरे-धीरे यह अब सोशल मीडिया की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया। बीजेपी के कद्दावर नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों तक ने अपने नाम के साथ प्रोफाइल में ‘मैं हूं मोदी का परिवार’ लिखना शुरू कर दिया है।
पीएम मोदी के इस नारे के बाद से ही एक्स पर लोग धड़ाधड़ अपना बायो बदल रहे हैं। मतलब साफ है कि बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी के इस नारे को अब कैंपेन बनाया जा रहा है। मतलबी पीएम मोदी ने विपक्ष के परिवारवाद के सिद्धांत को ध्वस्त करने के लिए एक नया नारा बीजेपी को दे दिया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

