शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Logo
National

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर के पास ISIS से आया ई-मेल, जान से मारने की मिली धमकी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर के पास ISIS से आया ई-मेल, जान से मारने की मिली धमकी
N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को आतंकी संगठन आईएसआई से जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी शिकायत उन्होंने दिल्ली पुलिस से की है। DCP श्वेता चौहान ने बताया कि गौतम गंभीर की शिकायत पर जांच चल रही है। 

घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
आईएसआई से धमकी के बाद गौतम गंभीर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9:30 बजे उनके ऑफीशियल ई-मेेल आईडी पर धमकी दी गई है कि, "हम तुम्हें (गौतम गंभीर) और तुम्हारे परिवार को जान से मार देगें।" इस पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को सौंपी गई है। हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सच में कोई धमकी भरा मेल गौतम को मिला है या जानबूझकर किसी के द्वारा शरारत की गई है।

कुछ दिन पहले ही नवजोत सिंह सिद्दू को घेरा था
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर बेवाकी के साथ हर विषयों पर अपनी राय प्रकट करते हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्दू के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा भाई कहने पर कहा था कि वो पहले अपने बेटा या बेटी को बॉर्डर पर भेजे तब किसी आतंकी देश के प्रधानमंत्री को बड़ा भाई बोलो। 

बता दें गौतम गंभीर ने 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ा था। गंभीर आतंकवाद के खिलाफ कई बार बयान दें चुके है। वो 2011 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहें थे। उन्होेंने श्रीलंका के साथ मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में अहम पारी खेली थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें