सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

आज शिमला में रोड शो करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कोर ग्रुप की मीटिंग में भी होंगे शामिल

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आज शिमला में रोड शो करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कोर ग्रुप की मीटिंग में भी होंगे शामिल

आज शिमला में रोड शो करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कोर ग्रुप की मीटिंग में भी होंगे शामिल

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चुनावी अभियान में जुटे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। हिमाचल प्रदेश के अपने दौरे के दौरान जेपी नड्डा सोलन में रोड शो करेंगे।

अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम

वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से सोलन और हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में उनके लिए अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शुक्रवार को सुबह 11 बजे के लगभग सोलन में पुराने डी.सी. ऑफिस (चिल्ड्रन पार्क) से पुराना बस अड्डा तक रोड शो करेंगे।

शिमला के लिए रवाना

इसके बाद सुबह 11:40 बजे के लगभग नड्डा सोलन के ही पुराने बस अड्डा पर आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद नड्डा अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां पर दोपहर 2:30 बजे के लगभग नड्डा एक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।


शिमला में भाजपा कोर ग्रुप की मीटिंग

शिमला में शाम के वक्त भाजपा कोर ग्रुप की मीटिंग होगी। इसमें नड्डा के अलावा भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, सुरेश कश्यप, सत्तापाल सत्ती, रणधीर शर्मा सहित कोर ग्रुप के 16 सदस्य भाग लेंगे। इस मीटिंग में जेपी नड्डा पार्टी के संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश देंगे। इसके बाद भाजपा में भी प्रत्याशियों की तलाश शुरू हो जाएगी। चारों संसदीय क्षेत्रों से भाजपा के संभावित प्रत्याशियों की चार से पांच दावेदारों की लिस्ट तैयार की जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें