सोमवार, 17 अगस्त 2026
Logo
National

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम घोषित, सूची में 65 नाम, मध्यप्रदेश से 6 शामिल

17 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम घोषित, सूची में 65 नाम, मध्यप्रदेश से 6 शामिल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी संगठन में फेरबदल करते हुए 65 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संगठन में बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री और शिवप्रकाश तथा सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री बनाया गया है।


राष्ट्रीय महामंत्री पद पर विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया की नियुक्ति हुई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के 13 पदों पर राजस्थान की वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत, दिल्ली के राम माधव, ओडिशा के बैजयंत जय पांडा, आंध्र प्रदेश की डी. पुरंदेश्वरी, उत्तर प्रदेश की रेखा वर्मा, गुजरात की दर्शना बेन जरदोश, महाराष्ट्र की डॉ. भारती पवार, पंजाब के मनजीत सिंह बादल, मध्य प्रदेश के लाल सिंह आर्य, कर्नाटक के प्रो. एम. नागराज, उत्तर प्रदेश के प्रो. तारिक मंसूर और पश्चिम बंगाल की डॉ. मधुचंदा कर को जिम्मेदारी दी गई है।


राष्ट्रीय मंत्री पद पर 16 नेताओं को जगह

राष्ट्रीय मंत्री पद पर 16 नेताओं को जगह दी गई है। इनमें कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, कांगन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभू, डॉ. स्वदेश सिंह, मृणाल देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश शामिल हैं।


पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी 

पार्टी ने पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया है। तरुण चुग को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। नॉर्थ ईस्ट के लिए डॉ. संबित पात्रा को संयोजक और राजीव बब्बर को सह-संयोजक बनाया गया है।


युवा मोर्चा की कमान डॉ. हेमांग जोशी को 

विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चों में भी नियुक्तियां की गई हैं। युवा मोर्चा की कमान डॉ. हेमांग जोशी, महिला मोर्चा की रूप कुमारी चौधरी, ओबीसी मोर्चा की अमरपाल मौर्य, किसान मोर्चा की बंसीलाल गुर्जर, एससी मोर्चा की शिवेश कुमार राम, एसटी मोर्चा की डॉ. मनलाल रावत और अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी कुंवर बासित अली को दी गई है।


विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी 

मध्यप्रदेश के विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया संयोजक के रूप में अनिल बलूनी और मीडिया सह संयोजक के पद पर आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को जिम्मेदारी मिली है। सोशल मीडिया संयोजक के रूप में दीपक म्हस्के को नियुक्त किया गया है। मीडिया और सोशल मीडिया टीम में भी सह-संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं।


सूची में मध्य प्रदेश के 6 नाम 

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के 6 नाम शामिल हैं। इसमें लाल सिंह आर्य-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल-राष्ट्रीय महामंत्री, कविता पाटीदार-राष्ट्रीय मंत्री, विष्णु दत्त शर्मा-प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, बंशीलाल गुर्जर- किसान मोर्चा अध्यक्ष, आशीष उषा अग्रवाल - मीडिया सह संयोजक। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें