बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 8वीं लिस्ट, सनी देओल को नहीं मिला टिकट

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 8वीं लिस्ट, सनी देओल को नहीं मिला टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 8वीं लिस्ट, सनी देओल को नहीं मिला टिकट

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने सनी देओल का पत्ता काट दिया है। उनकी जगह पर गुरदासपुर लोकसभा सीट से दिनेश सिंह ‘बब्बू’ को टिकट दिया गया है। अम़तसर से तरणजीत सिंह संधू को टिकट दी गई है।


इस लिस्ट में तीन राज्यों के 11 कैंडिडेट का नाम है। ओडिशा में 3, पंजाब में 6 और पश्चिम बंगाल में 2 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। भाजपा ने जालंधर से AAP के पूर्व सांसद रिंकू को टिकट मिला है। यह पहली बार है जब भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 8 लिस्ट में 418 नामों का ऐलान कर चुकी है। भाजपा ने 28 मार्च को उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में दो राज्यों के दो कैंडिडेट का नाम था। महाराष्ट्र के अमरावती से नवनीत राणा को टिकट दिया गया है। वहीं दूसरा नाम गोविंद करजोल का है, जो कर्नाटक के चित्रदुर्ग से चुनाव लड़ेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें