शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

बीजेपी ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस

14 अप्रैल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बीजेपी ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस

बीजेपी ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस घोषणा पत्र में बीजेपी 'GYAN' यानी गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान) और नारी शक्ति पर फोकस किया है। बीजेपी के घोषणा पत्र की थीम है 'बीजेपी का संकल्प, मोदी की गारंटी'


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज मोदी का गारंटी 24 कैरेट सोना जैसी खरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने देशवासियों से किया हुआ हर वादा पूरा किया है। चाहें 2014 का संकल्प पत्र हो या 2019 का घोषणापत्र हो पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने अपने हर संकल्प को पूरा किया है। जब पीएम मोदी के नेतृत्व में हम 2014 का चुनाव लड़ने जा रहे थे तो उस समय मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था... पीएम मोदी के आग्रह को ध्यान में रखते हुए पार्टी का जो संकल्प पत्र तैयार किया गया था, उसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा गया था कि जो भी संकल्प हम देश के सामने रखें उसे हम पूरा करें... मुझे ये कहते हुए प्रसन्नता है कि 2019 में जो भी संकल्प हमने लिए आज 2024 तक उन सबको पूरा करने में हमने कामयाबी हासिल की है।"


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड़्डा ने कहा, "60,000 नए गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया गया है और बारहमासी सड़कें बनाई गई हैं। हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि गांव सशक्त होंगे, या ऑप्टिकल फाइबर गांव तक पहुंचेगा। लेकिन आज मुझे खुशी है कि आपके नेतृत्व में 1.2 लाख पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा दिया गया है और उन्हें इंटरनेट सुविधाओं से भी जोड़ा गया है... भारत की 25 करोड़ आबादी अब गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी अब 1 प्रतिशत से भी कम हो गई है..."

बतादें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। देश में सात चरणों 19 और 26 अप्रैल, 7, 13, 20 और 25 मई और 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें