
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से 195 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बीजेपी की इस लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य के नाम भी शामिल हैं। बीजेपी ने अरुणाचल वेस्ट से किरण रिजिजू को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ंगे।
वही, यूपी में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी अमेठी लोकसभा सीट से ही मैदान में उतरेंगी। लखनऊ से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टिकट मिला है। गोरखपुर से रवि किशन उम्मीदवार रहेंगे। डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, चंदौली से महेंद्र नाथ पांडेय, कैराना से प्रदीप कुमार, मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा से सत्यपाल बघेल, खीरी से अजय मिश्रा टेनी को टिकट दिया है।
बीजेपी की तरफ से पहली सूचि में 28 महिलाओं को मौका दिया गया है, 47 नौजवनों को रखा है, 27 अनुसूजित जनजाति से प्रत्याशी उतारे हैं और 18 आदिवासी समाज के नेताओं को भी मौका दिया गया है। इस बारे में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, "... 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश में से 195 सीट्स पर चुनाव लड़ने का निर्णय हुआ।
बीजेपी की ओर से जारी पहली लिस्ट में यूपी की 51, पश्चिम बंगाल 26, मध्य प्रदेश 24, गुजरात 15, राजस्थान 15, केरल 12, तेलंगाना 9, असम 14, झारखंड 11, छत्तीसगढ़ 11, दिल्ली 5, जम्मू कश्मीर 2, उत्तराखंड 3, अरुणाचल प्रदेश 2, गोवा 1, त्रिपुरा 1, अंडमान निकोबार और दमन एंड दीव के लिए 1 सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

