बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

बीजेपी की 5वीं लिस्ट जारी: 111 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान; अभिनेत्री कंगना मंडी से मैदान में, वरुण गांधी का टिकट कटा

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बीजेपी की 5वीं लिस्ट जारी: 111 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान; अभिनेत्री कंगना मंडी से मैदान में, वरुण गांधी का टिकट कटा

बीजेपी की 5वीं लिस्ट जारी: 111 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान; अभिनेत्री कंगना मंडी से मैदान में, वरुण गांधी का टिकट कटा

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार रात अपने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी की। पार्टी ने आज 17 राज्यों के 111 लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। इनमें पश्चिम बंगाल के 19, ओडिशा के 18, बिहार के 17 और उत्तर प्रदेश के 13 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सुल्तानपुर से मेनका गांधी को मौका मिला, लेकिन उनके बेटे वरुण गांधी का नाम इस सूची में शामिल नहीं है। उनकी पीलीभीत सीट पर कांग्रेस से आए जितिन प्रसान को मैदान में उतारा गया। भाजपा ने केरल के वायनाड में राहुल गांधी के खिलाफ के. सुरेंद्रन टिकट दिया। बता दें कि भाजपा अब तक 402 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

अभिनेत्री कंगना रानौत के राजनीति में एंट्री हो गई है। लंबे वक्त से उनके लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। भाजपा ने कंगना को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से मौका दिया है। जबकि रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल को मेरठ से मैदान में उतारा गया।

जिंदल को 30 मिनट में मिला टिकट

- कांग्रेस नेता नवीन जिंदल ने रविवार रात करीब 8.30 बजे बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इसके आधे घंटे बाद उनका नाम कैंडिडेट्स लिस्ट में शामिल हो गया। जिंदल कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ेंगे। हिसार से रणजीत चौटाला उम्मीदवार होंगे।

- इसके अलावा नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव लड़ेंगे। बेगुसराय से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, दुमका से सीता सोरेन, बेलगाम से जगदीश शेट्टार, चिक्काबल्लापुर से के सुधाकरन, संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान, बालासोर से प्रताप सारंगी, पुरी से संबित पात्रा, भुवनेश्वर से अपराजिता सारंगी और गाजियाबाद से अतुल गर्ग को मैदान में उतारा गया है।


इस सूची में बंगाल की सबसे ज्यादा सीटें

बीजेपी की 5वीं सूची में 17 राज्यों की 111 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हुई है। इनमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल 19, ओडिशा 18, बिहार 17, उत्तर प्रदेश 13, राजस्थान 7, आंध्र प्रदेश 6, गुजरात 6, हरियाणा 4, कर्नाटक 4, केरल 4, महाराष्ट्र 3, झारखंड 3, हिमाचल प्रदेश 2, तेलंगाना 2, गोवा 1, मिजोरम 1, सिक्किम 1 सीट शामिल हैं।


अब तक भाजपा के 402 कैंडिडेट्स फाइनल

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी अब तक कुल 402 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने 2 मार्च को पहली सूची में 195, दूसरी में 75, तीसरी में 9, चौथी में 15 और अब पांचवीं में 111 नाम घोषित किए हैं। लोकसभा चुनाव 7 चरणों में 19 अप्रैल से 1 जून के बीच होगा। चुनाव नतीजों का ऐलान एक साथ 4 जून को किया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें