गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

भाजपा की बड़ी बैठक आज दिल्ली में, संगठनात्मक चुनाव और बदलाव को लेकर की जाएगी चर्चा

17 अग, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भाजपा की बड़ी बैठक आज दिल्ली में, संगठनात्मक चुनाव और बदलाव को लेकर की जाएगी चर्चा

भाजपा की बड़ी बैठक आज दिल्ली में, संगठनात्मक चुनाव और बदलाव को लेकर की जाएगी चर्चा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को दिल्ली में होने जा रही है। जिसमें आगामी दिनों में पार्टी के कार्यक्रमों के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी के संगठन चुनाव, सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के साथ ही संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं प्रत्येक प्रदेश से अपेक्षित श्रेणी में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यालय महामंत्री शामिल होंगे। 


बैठक सुबह 10 बजे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में होगी। सूत्रों की मानें तो बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा की जाएगी। वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका है, और वह मोदी कैबिनेट के सदस्य हैं। पार्टी आगामी दिनों में जिन राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं उस को लेकर भी चर्चा करेगी। इसके साथ ही जिन प्रदेशों के अध्यक्ष बदले जाने हैं उनके नामों पर भी मंथन किया जाएगा। पार्टी आगामी दिनों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम पर भी निर्णय करेगी। संभवतः बैठक के बाद इन नामों का ऐलान किया जा सकता है। मध्यप्रदेश से राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव होना है, और दावेदारों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में पार्टी आलाकमान किसी बाहरी व्यक्ति को भी यहां से राज्य सभा पहुंचा सकती है।


कुरियन या वनीत हो सकते हैं प्रत्याशी

केंद्र में मोदी सरकार में दो मंत्री केरल के जार्ज कुरियन एवं पंजाब के रवनीत बिट्टू हैं, यह दोनों वर्तमान में किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी कुरियन को मध्यप्रदेश से उच्च सदन में भेज सकती है। इसके अलावा रवनीत सिंह के नाम पर भी पार्टी विचार कर सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें